23 अक्टूबर 2014 - 17:22
पकड़ा गया सैनिकों के सिर काटने वाला आतंकी

लेबनानी सेना ने आईएसआईएल द्वारा बंधक बनाए गए अपने सैनिकों में से दो के सिर काटने वाले तकफ़ीरी आतंकवादी अबुल हुदा को पकड़ लिया है। इस आतंकवादी का अस्ली नाम अहमद सलीम अलमीक़ाती है। इसने लेबनानी सेना के दो जवानों अली अस्सैयद और अब्बास मदलज के सिर काटे थे।

लेबनानी समाचार एजेंसी के अनुसार यह तकफ़ीरी आतंकवादी उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर का निवासी है और इसे लेबनानी सेना ने गुरुवार की सुबह उत्तरी लेबनान में तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ झड़प के दौरान पकड़ा। यह झड़प सुबह साढ़े पांच बजे उत्तरी लेबनान की अज़्ज़निया क्षेत्र में स्थित आसून कालोनी में हुयी जिसमें सीरिया का एक तकफ़ीरी आतंकवादी भी मारा गया और दो घायल आतंकवादी पकड़े गए।
लेबनानी सेना ने जो उन आतंकवादियों को पकड़ने में लगी हुयी है जिन्हें अदालत को वांछित हैं, एक घर पर रेड मारी जिसमें सीरिया के शरणार्थी मौजूद थे। इस दौरान तकफ़ीरी आतंकवादियों ने लेबनानी सैनिकों पर फ़ायरिंग शुरु कर दी जिसके कारण झड़प शुरु हो गयी।