अमरीका में रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य मिशेल बाख़मन ने आईएसआईएल द्वारा कथित तौर पर उन्हें धमकी दिए जाने के बाद अपनी सुरक्षा से संबंधित ब्योरा मांगा है।
पॉलिटिको ने सोमवार को रिपोर्ट दी कि पुलिस ने बाख़मन को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा डिटेल उन्हें दे दी है। बाख़मन ने एक विधेयक पेश किया है जिसके अनुसार किसी अमरीकी के आईएसआईएल से इराक़ और सीरिया में जुड़ने की हालत में उसकी नागरिकता रद्द कर दी जाएगी।
सितंबर में मिशेल बाख़मन से एफ़बीआई अधिकारियों ने कहा था कि आईएसआईएल से जुड़े अमरीकियों को स्वदेश आने की इजाज़त दी जाएगी किंतु अमरीकी सांसद को यह बात पसंद नहीं आई। पिछले महीने अमरीका की राष्ट्रपति पद की पूर्व प्रत्याशी ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति ओबामा की नीतियों की भी आलोचना की।
मिनेसोटा से रिपब्लिकन सांसद मिशेल बाख़मन ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ कड़ी सैन्य कार्यवाही का सुझाव देते हुए कहा, “ अमरीका को इस बर्बर बुराई को पूरी तरह हराना होगा या फिर हमें अगली पीढ़ी को इसका जवाब देना होगा कि हम क्यों अपने समय की निरंकुश बुराई को ख़त्म करने में नाकाम रहे।”
बाख़मन ने कहा, “ उनके नेताओं को मारो, उनकी परिषद को ख़त्म करो। उनकी सेनाओं को इतना मारो कि वह आत्मसमर्पण के लिए सफ़ेद झंडा हाथ में उठा लें।”
21 अक्टूबर 2014 - 18:45
समाचार कोड: 645920
अमरीका में रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य मिशेल बाख़मन ने आईएसआईएल द्वारा कथित तौर पर उन्हें धमकी दिए जाने के बाद अपनी सुरक्षा से संबंधित ब्योरा मांगा है।