21 अक्टूबर 2014 - 18:22
 कर्बला में बम धमाकों की झड़ी 80 शहीद व घायल।

इराक़ के गृहमंत्री ने ख़बर दी है कि कर्बला प्रांत के केंद्रीय क्षेत्र अलहुसैन में स्थित रेस्टोरेंट “शलाल” के पास एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए,

इराक़ के गृहमंत्री ने ख़बर दी है कि कर्बला प्रांत के केंद्रीय क्षेत्र अलहुसैन में स्थित रेस्टोरेंट “शलाल” के पास एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए, इसके कुछ ही देर बाद “त्वैरेज” क्षेत्र में स्थित “अस्सलाम” चेक पोस्ट पर दो कार बम विस्फोट हुए।
इराक़ के एक सुरक्षा अधिकारी ने इस देश की सरकारी समाचार एजेंसी “एन” से बातचीत करते हुए कहा चौथा बम धमाका कर्बला के पश्चिमी क्षेत्र “अलवंद”' में एक चौकी के पास हुआ जिसमें भी कई लोग शहीद और घायल हुए हैं।
कर्बला में होने वाले चार बम धमाकों में शहीद और घायल हुए लोगों की सही सूचना अभी हासिल नहीं हो सकी है लेकिन अलमिनार टीवी चैनल ने इन धमाकों में 13 लोगों के शहीद और 40 लोगों के घायल होने की खबर दी है.