19 अक्टूबर 2014 - 18:42
 अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया ज़वाहेरी का दामाद

अफ़ग़ानिस्तान में अलक़ाएदा के आतंकवादी नेटवर्क के सरग़ना ऐमन अज़्ज़वाहेरी का दामाद अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही में नंगरहार प्रांत में मारा गया।

अफ़ग़ानिस्तान में अलक़ाएदा के आतंकवादी नेटवर्क के सरग़ना ऐमन अज़्ज़वाहेरी का दामाद अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही में नंगरहार प्रांत में मारा गया।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग ने इस घटना की ख़बर देते हुए कहा कि अबू लबारा अलकुवैती नंगरहार प्रांत के नाज़ियान शहर में अपने घर में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में मारा गया। इस कार्यवाही में आतंकवादी संगठन अलक़ाएदा का एक और आतंकी भी मारा गया। अभी तक इस आतंकवादी संगठन ने इस घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं जतायी है।
अभी हाल में हक़्क़ानी आतंकवादी गुट के संस्थापक जलालुद्दीन हक़्क़ानी का बेटा अनस हक़्क़ानी तालेबान के सरग़ना हाफ़िज़ रशीद के साथ अफ़ग़ान सुरक्षा बलों की कार्यवाही के दौरा पकड़ा गया था।