17 अक्टूबर 2014 - 20:05
 कूबानी में दाइश विरोधियों पर अमेरिकी गठबंधन का हवाई हमला।

रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों के ठिकानों पर अमेरिकी गठबंधन के विमानों के हमलों में कुर्द मलेशिया के 6 लोग मारे गए हैं, यह हमला कूबानी शहर में किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों के ठिकानों पर अमेरिकी गठबंधन के विमानों के हमलों में कुर्द मलेशिया के 6 लोग मारे गए हैं, यह हमला कूबानी शहर में किया गया। दूसरी ओर सीरिया में आतंकवादी गिरोह दाइश की क्रूर कार्यवाहियां जारी है। दाइश तत्वों ने कूबानी शहर के निवासियों के बीच आतंक फैलाने की उद्देश्य से दसियों कुर्दों के सिर काट कर दिए हैं।
कूबानी शहर के जवानों ने दाइश की इस प्रकार की क्रूर कार्यवाहियों के जवाब में कुर्द मलेशिया के कंधे से कंधा मिलाकर एक सशस्त्र गिरोह बना कर दाइश आतंकवादियों से लड़ने की घोषणा की है। सीरिया में जनता द्वारा बनाये गये सशस्त्र गिरोह ने जो तीन सौ लोगों पर आधारित है, कहा है कि उसने अब तक दाइश के कम से कम एक सौ आतंकवादियों को मौत की घाट उतार दिया है।
इस बीच सीरिया के सीमावर्ती शहर कूबानी में कुर्द मलेशिया के प्रवक्ता इदरीस नेसान ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश के तत्वों को कूबानी के पश्चिमी क्षेत्र से चार किलोमीटर पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कुर्द मलेशिया की प्रगति को बयान करते हुए कहा कि कुर्द मलेशिया के लोग इस समय अन्य क्षेत्रों को भी आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त कराने में व्यस्त हैं और जिन क्षेत्रों को मुक्त करा लिया गया है वहां उन्होंने वहां गश्त शुरू कर दी है।