सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादी गुट आईएसआईएल के आतंकियों में डर बढ़ता ही जा रहा है और रिपोर्टें दर्शाती हैं कि इस आतंकवादी गुट ने शहर ऐनुल अरब में जिसे कुर्द कुबानी कहते हैं, दसियों लोगों को मार कर उनका सिर काट लिया है किन्तु यह घटना का अंत नहीं है।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार ऐनुल अरब या कुबानी के विभिन्न इलाक़ों में कुर्द नागरिकों की सिर कटी लाश पड़ी हुयी दिखाई दे रही है और इन शवों के सिर भी आईएसआईएल ने उन इलाक़ों में लोगों को डराने के लिए लटका दिए हैं जिन इलाक़ों के लोग कुबानी छोड़ कर नहीं गए हैं।
कुबानी के कुछ जवानों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से संघर्ष के लिए एक सशस्त्र गुट बनाया है और अपनी कार्यवाही से आईएसआईएल को दहशत में डाल दिया है। यह सशस्त्र गुट यूं तो छोटा है किन्तु बड़ी योजना के साथ आईएसआईएल पर हमला करता है और अब तक इस गुट ने बड़ी संख्या में आईएसआईएल के आतंकवादियों को ढेर किया है। हालांकि यह गुट आईएसआईएल के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों को आज़ाद नहीं करा सकता किन्तु आईएसआईएल के आतंकवादियों के मन में अपनी दहशत बिठाना चाहता है। इस गुट के संघर्षकर्ताओं ने अभी हाल में मोटरसाइकिल से पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत के अलमयादीन शहर में आईएसआईएल की एक चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग कर 10 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सीरिया में आईएसआईएल, स्वंयसेवी सशस्त्र गुटों के हमलों से बचने के लिए अपने आतंकवादियों के ठिकानों को बदलते रहते हैं।
सीरिया में स्वंयसेवी सशस्त्र गुटों में एक गुट का नाम सफ़ेद कफ़न है जो उत्तरी सीरिया में सक्रिय है और इस गुट के 300 सदस्य हैं। इस गुट के ज़्यादातर सदस्यों ने सीरिया में आईएसआईएल के प्रवेश करने से पहले तक अपने हाथ में हथियार नहीं उठाया था। इस गुट को सफ़ेद कफ़न इसलिए कहा जाता है कि यह गुट आईएसआईएल के आतंकवादियों को मार कर उनकी लाश को सफ़ेद कफ़न में लपेट देता है। सफ़ेद कफ़न स्वंयसेवी सशस्त्र गुट ने बताया कि वह अब तक आईएसआईएल के 100 आतंकवादियों को ढेर कर चुका है।
17 अक्टूबर 2014 - 19:30
समाचार कोड: 645013
सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादी गुट आईएसआईएल के आतंकियों में डर बढ़ता ही जा रहा है और रिपोर्टें दर्शाती हैं कि इस आतंकवादी गुट ने शहर ऐनुल अरब में जिसे कुर्द कुबानी कहते हैं, दसियों लोगों को मार कर उनका सिर काट लिया है किन्तु यह घटना का अंत नहीं है।