लीबिया में सेना बिनग़ाज़ी के युवाओं के साथ मिलकर सशस्त्र गुटों से संघर्ष के लिए इस शहर में दाख़िल हो गयी है।
लीबिया के प्रधान मंत्री अब्दुल्लाह अस्सनी ने बिनग़ाज़ी के आसपास के इलाक़ों में अशांति की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्रान्तिकारी 17 फ़रवरी छावनी को अपने नियंत्रण में करने में सफल हो गए कि यह छावनी कई हफ़्ते पहले सशस्त्र गुटों के क़ब्ज़े में चली गयी थी। उन्होंने कहा कि बिनग़ाज़ी के जवानों ने इस शहर के प्रवेश मार्गों पर चेकपोस्ट बना कर सशस्त्र गुटों के लिए घेरा तंग कर दिया है ताकि सेना असैनिक क्षेत्रों से दूर क्षेत्रों में इन गुटों से लड़ सके।
लीबिया के प्रधान मंत्री अब्दुल्लाह अस्सनी ने सशस्त्र गुटों की ओर से हमले की संभावना पर चिंता जताते हुए कहा कि सशस्त्र लोग इमारतों व अस्पतालों में छिपे हुए हैं और आम लोगों को ढाल बना रहे हैं। उन्होंने बल दिया कि जो लोग भी सेना के साथ मिल कर सशस्त्र गुटों से लड़ना चाहते हैं हम उनका स्वागत करते हैं।
16 अक्टूबर 2014 - 18:13
समाचार कोड: 644848
लीबिया में सेना बिनग़ाज़ी के युवाओं के साथ मिलकर सशस्त्र गुटों से संघर्ष के लिए इस शहर में दाख़िल हो गयी है।