15 अक्टूबर 2014 - 19:16
ईरान के संदर्भ में अमरीकी व्यवहार निंदनीय

ईरान के मामले में नोम्स चाम्सकी ने अमरीका की आलोचना की है।

ईरान के मामले में नोम्स चाम्सकी ने अमरीका की आलोचना की है।
अमरीका के विश्वविख्या चिंतक एव लेखक नोआम चाम्सकी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के संदर्भ में अमरीका की कड़े शब्दों में निंदा की है।  अमरीका की ओर से ईरान के बारे में प्रयोग किये जाने वाली भाषा को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
प्रेस टीवी के अनुसार चामस्की ने कहा है कि ईरान के बारे में अमरीकी अधिकारी जिस भाषा का प्रयोग करते हैं वह उचित नहीं है।  उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारियों की ओर से सदैव ही इस बात को दोहराया जाता रहा है कि ईरान के बारे में सारे विकल्प मेज़ पर हैं।  अमरीकी विचारक चाम्सकी का कहना था कि यह वाक्य और यह शैली कूटनीतिक व्यवहार के विपरीत है।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा संयुक्त राष्ट्रसंघ के चार्टर के भी विरुद्ध है।
चामस्की ने कहा कि धमकी और ज़ोर-ज़बरदस्ती से किस भी समस्या का समाधान संभव नहीं है।  यह बात अमरीकी विचारक नोम्स चाम्सकी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुख्यालय में कही।
ज्ञात रहे कि ईरान की ओर से बारंबार इस बात की घोषणा की जाती रही है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण है किंतु अमरीका और कुछ योरोपीय देश सदैव ही यह दावा करते रहते हैं कि ईरान, परमाणु शस्त्र बनाने के प्रयास कर रहा है।