11 अक्टूबर 2014 - 18:35
पाकिस्तान में छठां अमरीकी ड्रोन हमला 4 हताहत

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में ड्रोन आक्रमण में 4 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में ड्रोन आक्रमण में 4 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।
पाकिस्तानी के सरकारी सूत्रों के अनुसार यह आतंकवादी ख़ैबर एजेन्सी में तीरा घाटी के सीमावर्ती क्षेत्र में मारे गए।  सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्ट की है कि शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के निकट स्थित इस क्षेत्र में अमरीका के ड्रोन आक्रमण में यह लोग मारे गए।  इस अमरीकी आक्रमण में कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ड्रोन आक्रमण के बाद क्षेत्र में भय व्याप्त है।  पिछले एक सप्ताह के दौरान इस क्षेत्र में अमरीका की ओर से किया जाने वाले यह छठा ड्रोन आक्रमण है।
पहला अमरीकी ड्रोन आक्रमण 5 अक्तूबर को उत्तरी वज़ीरिस्तान में किया गया जिसमें 5 लोग मारे गए।  6 अक्तूबर को दूसरा अमरीकी हमला किय गया जिसमें 8 लोग मारे गए।  7 अक्तूबर को दो अमरीकी ड्रोन हमले किये गए।  इन आक्रमणों में 7 लोग मारे गए।  9 अक्तूबर को किये गए अमरीकी ड्रोन आक्रमण में 5 आतंकवादी मारे गए थे।