ईरान ने सीरिया के होम्स नगर में होने वाले आतंकवादी विस्फोट की कड़ी आलोचना की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने सीरिया में देशी और विदेशी आतंकवादियों की जघन्य कार्यवाहियों पर संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ध्यान न दिए जाने पर दुख जताते हुए कहा कि बुधवार को होम्स में होने वाली आपराधिक कार्यवाही उन सैकड़ों अपराधों में से एक है जो आतंकी गुट विदेशी समर्थन से सीरिया में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सीरियाई जनता विशेष कर महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध जो अपराध हुए हैं उनके पीछे ऐसे हाथ हैं जो आज स्वयं को आतंकवाद के विरुद्ध गठजोड़ के मुखौटे के पीछे छिपाए हुए हैं।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बुधवार के आतंकवादी विस्फोट के प्रभावितों के प्रति ईरानी जनता व सरकार की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईरान, आतंकवाद से संघर्ष के दावेदार देशों से मांग करता है कि वे दिखावे की कार्यवाहियां करने के बजाए आतंकवादियों की आर्थिक व सामरिक सहायता बंद करें।
ज्ञात रहे कि बुधवार को सीरिया के होम्स नगर में एक स्कूल और एक अस्पताल के निकट दो विस्फोट हुए थे जिनमें अनेक बच्चों सहित 41 लोग मारे गए थे।
3 अक्टूबर 2014 - 18:16
समाचार कोड: 642086
ईरान ने सीरिया के होम्स नगर में होने वाले आतंकवादी विस्फोट की कड़ी आलोचना की है।