1 अक्टूबर 2014 - 17:45
अमरीका, सीरिया के आधारभूत ढांचों को बर्बाद कर रहा है

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि आईएसआईएल के विरुद्ध अमरीका का हमला, सीरिया के आधारभूत ढांचों को ध्वस्त करने का एक बहाना है।

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि आईएसआईएल के विरुद्ध अमरीका का हमला, सीरिया के आधारभूत ढांचों को ध्वस्त करने का एक बहाना है।
उन्होंने तेहरान में पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह के अवसर पर लगने वाले पुस्तक मेले के समापन पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि आईएसआईएल को समाप्त कर देंगे किन्तु यह एक बहाना था, ताकि गठबंधन बनाएं और सीरिया के आधार भूत ढांचों को ध्वस्त करें।
संसद सभापति ने अमरीका के नेतृत्व में बने गठबंधन में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका, इराक़ में अधिक सैन्य प्रभाव बनाने और सीरिया में अपने मनपसंद व्यक्ति को सत्ता में पहुंचाने के प्रयास में है।