अबनाः सीरिया में नुस्रा फ़्रंट की गतिविधियों में ध्यान योग्य परिवर्तन आया है और यह आतंकवादी गुट सीरिया में अपने कुछ ठिकानों को छोड़ कर लेबनान की ओर पीछे हट रहा है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस बात की सूचनाएं मिली हैं कि नुस्रा फ़्रंट ने दरआ और पश्चिमी ग़ोता के क्षेत्रों को, जो अब तक दमिश्क़ की ओर उसकी सैन्य कार्यवाहियों का मुख्य केंद्र थे, ख़ाली कर दिया है। अलबत्ता नुस्रा फ़्रंट के पीछे हटने से पूर्व ही सीरियाई फ़ौज ने इन क्षेत्रों के अधिकांश देहातों पर नियंत्रण कर लिया था और इस गुट के प्रभाव को कम कर दिया था।
रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि गत मंगलवार से अमरीका के नेतृत्व वाले गठजोड़ द्वारा उत्तरी सीरिया पर हमले शुरू किए जाने के बाद से नुस्रा फ़्रंट ने इन क्षेत्रों से पीछे हटना शुरू किया है। टीकाकारों का कहना है कि नुस्रा फ़्रंट इस समय अपने आपको ख़तरे में देख रहा है और अपने लिए कोई नया ठिकाना खोजने के कोशिश में है।
29 सितंबर 2014 - 19:28
समाचार कोड: 641200
सीरिया में नुस्रा फ़्रंट की गतिविधियों में ध्यान योग्य परिवर्तन आया है और यह आतंकवादी गुट सीरिया में अपने कुछ ठिकानों को छोड़ कर लेबनान की ओर पीछे हट रहा है।