अबनाः ईरान की सशस्त्र फ़ौज के उप प्रमुख ने कहा है कि विदेशी गुप्तचर एजेंसियों विशेष कर अमरीकियों ने इलाक़े में दाइश व इलाक़े के आतंकवादियों को अस्तित्व प्रदान किया, उन्हें शस्त्र दिए और उनकी लॉजेस्टिक सहायता की है।
ब्रिगेडियर जनरल सैयद मसऊद जज़ायरी ने सोमवार को सीरिया पर अमरीका के हवाई हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका, आतंकवादी संगठन दाइश को समाप्त नहीं करना चाहता और अनेक समाचारों, समीक्षाओं और सूचनाओं के अनुसार अमरीका अब भी इस आतंकी गुट से सहयोग जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अमरीका, विश्व जनमत को धोखा देने के लिए दाइश से संघर्ष का बहाना बनाए हुए है क्योंकि वह अपनी पिछली कार्यवाहियों के माध्यम से इलाक़े में अपनी स्थिति उस प्रकार मज़बूत नहीं बना पाया था, जैसा वह चाहता था।
ईरान की सशस्त्र फ़ौज के उप प्रमुख ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमरीकियों ने अपनी स्ट्रॉटेजी बदल दी है और वह दाइश से संघर्ष के बहाने इलाक़े में पुनः अपनी उपस्थिति को मज़बूत बनाना चाहते हैं।
29 सितंबर 2014 - 19:24
समाचार कोड: 641198
ईरान की सशस्त्र फ़ौज के उप प्रमुख ने कहा है कि विदेशी गुप्तचर एजेंसियों विशेष कर अमरीकियों ने इलाक़े में दाइश व इलाक़े के आतंकवादियों को अस्तित्व प्रदान किया, उन्हें शस्त्र दिए और उनकी लॉजेस्टिक सहायता की है।