अबनाः फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि इस्राईल, प्रतिरोध की शर्तें मानने पर मजबूर होगा।
हमास के वरिष्ठ नेता मुशीर अलमिस्री ने कहा है कि हमारे पास ऐसा तुरुप का पत्ता है जिसके कारण इस्राईल हमारी शर्तों को स्वीकार करने पर मजबूर होगा। ग़ज्ज़ा पर इस्राईल के हालिया हमले में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुशीर अलमिस्री ने रविवार को कहा कि हमास, इस्राईल के साथ परोक्ष रूप में बातचीत जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास तुरूप का जो पत्ता है उससे हम इस्राईल से अपनी शर्तें मनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग़ज़्ज़ा में पुनर्निमाण का काम शुरू किया जाएगा। हमास के नेता ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि उनके पास जो तुरूप का पत्ता है वह क्या है।
दूसरी ओर हमास की सैनिक शाखा इज़ुजुद्दीन क़स्साम ने ऐलान किया है कि वह मौजूदा समय में किसी भी प्रकार के इस्राईली हमले का मुक़ाबला करने में अधिक सक्षम है।
29 सितंबर 2014 - 18:06
समाचार कोड: 641170
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि इस्राईल, प्रतिरोध की शर्तें मानने पर मजबूर होगा।