फ़िलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का गज़्ज़ा पट्टी के पुनरनिर्माण के विषय में समझौता हो गया है।
ज़ायोनी शासन के हालिया विध्वंसकारी हमलों से तबाह हो जाने वाले ग़ज़्ज़ा पट्टी के क्षेत्र के पुनर्निर्माण के बारे में मध्यपूर्व शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष समन्वयक कार्यालय ने फ़िलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल के मध्य बातचीत में मध्यस्थता की। संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी राबर्ट सेरी ने मंगलवार को यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि विध्वंस के कारण ग़ज़्ज़ा की स्थिति आश्चर्यचकित कर देने वाली हो गई है अतः ग़ज़्ज़ा पट्टी का पुनरनिर्माण बहुत महत्वपूर्ण क़दम है इससे लोगों में आशा उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि गज़्ज़ा पट्टी की नाकाबंदी पूर्ण रूप से समाप्त होनी चाहिए।
युद्धोपरांत पुनरनिर्माण के कार्यों में व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय संस्था शेल्टर क्लस्टर ने गत 29 अगस्त को एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया कि ज़ायोनी शासन के हालिया हमलों में 17 हज़ार आवासीय इमारतें ध्वस्त हुई हैं।
18 सितंबर 2014 - 07:01
समाचार कोड: 638458
फ़िलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का गज़्ज़ा पट्टी के पुनरनिर्माण के विषय में समझौता हो गया है।