अबनाःअमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने धमकी दी है कि अगर सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद ने अपने सैनिकों को अमरीकी युद्धक विमानों को मार गिराने का आदेश दिया तो न केवल सीरिया की वायु रक्षा प्रणाली को तहस नहस कर दिया जाएगा बल्कि बशार असद को भी सत्ता से बेदख़ल कर दिया जाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकवादी गुट आईएस के ख़िलाफ़ वाशिंगटन की रणनीति पर व्हाईट हाऊस में भाषण देने से पहले ओबामा ने यह बयान दिया।
बुधवार को ओबामा ने अमरीकी सेना को आईएस के ख़िलाफ़ हमलों में विस्तार का आदेश दिया था और कहा था कि सीरिया में भी इस गुट के खिलाफ़ हवाई हमले किए जायेंगे।
15 सितंबर 2014 - 18:20
समाचार कोड: 637976
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकवादी गुट आईएस के ख़िलाफ़ वाशिंगटन की रणनीति पर व्हाईट हाऊस में भाषण देने से पहले ओबामा ने यह बयान दिया।