अबनाःजॉर्डन में विपक्ष ने सरकार को, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएस के ख़िलाफ़ अमरीका की अगुवाई में गठित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ में शामिल होने की ओर से चेतावनी दी है।
जॉर्डन में राष्ट्रीय एवं दक्षिण पंथी विचारधाराओं वाली पार्टियों के गठबंधन ने शनिवार को इस देश की सरकार से वाशिंग्टन की अगुवाई में आईएस के ख़िलाफ़ गठजोड़ को रद्द करने की मांग की कि इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमरीका सीरिया और इराक़ से आई एस के आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए व्यापक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बना रहा है।
जॉर्डन में विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि इस देश को तकफ़ीरी हिंसा के ख़िलाफ़ अपने राजनैतिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं आर्धिक संसाधनों की मदद से लड़ना चाहिए। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि अमरीका का मध्यपूर्व में हस्तक्षेप इस क्षेत्र में आतंकवाद और सांप्रदायिकता की आग भड़काने के लिए साम्राज्यवादी षड्यंत्र है।
आईएस के आतंकवादी जिन्हें शुरु में अमरीकी गुप्तचर एजेंसी सी आई ए ने 2012 में जॉर्डन में ट्रेनिंग दी, इस समय सीरिया-इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा किए हुए हैं।
पिछले हफ़्ते वेल्ज़ में नेटो के शिखर सम्मेलन में अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, कनाडा, तुर्की, इटली, पोलैंड, डेन्मार्क और ऑस्ट्रेलिया के मंत्रियों की आईएस से निपटने के संबंध में बैठक हुयी। नेटो की शिखर बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति भी उपस्थित हुए और इस महीने मे आख़िर में वह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के अवसर पर सुरक्षा कांफ़्रेंस करेंगे जिसमें वह आईएस के ख़िलाफ़ और देशों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।
वाइट हाउस के अनुसार आतंकवादी गुट आईएस ने अभी हाल में अमरीकी पत्रकार जेम्ज़ फ़ोली और स्टीवन सॉटलॉफ़ की सीरिया में गर्दन मार दी। फ़ोली को ख़बरों के अनुसार पिछले महीने मार डाला और सॉटलॉफ़ की इस महीने के शुरु में गर्दन उड़ा दी।
अमरीकी गुप्तचर एजेंसी के पूर्व अधिकारी स्कॉट रिकर्ड का कहना है कि वाशिंग्टन आईएस के हाथों पत्रकारों की गर्दन मारे जाने की घटना को मध्यपूर्व में एक और युद्ध के लिए जनता का समर्थन हासिल करने के लिए प्रयोग कर रहा है।
14 सितंबर 2014 - 14:14
समाचार कोड: 637692
जॉर्डन में विपक्ष ने सरकार को, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएस के ख़िलाफ़ अमरीका की अगुवाई में गठित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ में शामिल होने की ओर से चेतावनी दी है।