अहलेबैत समाचार एजेसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह अस्पताल जाने से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुलल्लाह ख़ामेनई ने प्रेस कान्फ़्रेंस में बताया कि हम सर्जरी के लिये अस्पताल जा रहे हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है और यह मामूली सी सर्जरी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की मैं दुआ के लिये मना कर रहा हूं। मोमिनीन दुआ करें और इंशा अल्लाह सर्जरी कामयाब रहेगी। ग़ौरतलब है हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई को प्रोस्टेट की मुश्किल होने की वजह से आज सुबह अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों उनका आप्रेशन किया। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार आप्रेशन सफल तरीक़े से अंजाम पा गया है।
8 सितंबर 2014 - 06:43
समाचार कोड: 636275
हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई को प्रोस्टेट की मुश्किल होने की वजह से आज सुबह अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों उनका आप्रेशन किया। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार आप्रेशन सफल तरीक़े से अंजाम पा गया है।