7 सितंबर 2014 - 16:25
आईएईए की नई रिपोर्ट का केवल कुछ हिस्सा सकारात्मक।

संयुक्त राष्ट्र के यूरोपीय मुख्यालय में ईरान के पूर्व प्रतिनिधि अली खुर्रम ने कहा कि जिनेवा समझौते के आधार पर ईरान की सभी स्वैच्छिक व्यावहारिक कार्यवाहियों के बारे में आईएईए की नई रिपोर्ट का केवल कुछ हिस्सा ही सकारात्मक है

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के यूरोपीय मुख्यालय में ईरान के पूर्व प्रतिनिधि अली खुर्रम ने कहा कि जिनेवा समझौते के आधार पर ईरान की सभी स्वैच्छिक व्यावहारिक कार्यवाहियों के बारे में आईएईए की नई रिपोर्ट का केवल कुछ हिस्सा ही सकारात्मक है। संयुक्त राष्ट्र के यूरोपीय मुख्यालय में ईरान के पूर्व प्रतिनिधि अली खुर्रम ने आज इरना से बातचीत में ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा जारी की जाने वाली नई रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए कहा है कि लगभग नब्बे प्रतिशत से अधिक रिपोर्ट वही पुरानी बातों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में केवल दो नई बातें कही गई हैं, एक ईरान की ओर से वादे पर अमल में लाए जाने वाले उपायों से संबंधित है और दूसरी बात, ईरान की ओर से पांच व्यावहारिक कदमों के बारे में है जिन्हें तेहरान की ओर से पच्चीस अगस्त तक अंजाम दिया जाना था जबकि दो काम अभी भी बाकी हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि इससे पहले ईरान ने इन विषयों के जटिल होने के मद्देनजर आईएईए को पहले ही बता दिया था कि तयशुदा पांच चरणों के बारे में समझौते पर तय की गई तारीख़ पच्चीस अगस्त तक अमल नहीं हो सकता है।