अबनाः आतंकवादी संगठन नुस्रा फ़्रंट ने संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के जवानों के बदले अपने नाम को आतंकवादियों की सूची से निकालने की मांग की है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार फ़िन्लैंड की सेना के प्रमुख जनरल टेक्योटोगा ने कहा कि नुस्रा फ़्रंट ने संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि से वार्ता के दौरान मांग की है कि सीरियाई सेना की कार्यवाही के दौरान मारे गये लड़ाकों के बदले उन्हें पैसे भीए दिए जाएं। उनका कहना था कि नुस्रा फ़्रंट ने यह नहीं बताया कि सैनिकों को कहां रखा गया है किन्तु उन्होंने यह बता दिया कि सारे सैनिक सुरक्षित हैं।
सूत्रों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र ने अपने 45 सैनिकों की स्वतंत्रता के लिए नुस्रा फ़्रंट से वार्ता के लिए दो प्रतिनिधि निर्धारित किए हैं जबकि सीरिया के चरमपंथी संगठन ने राष्ट्र संघ की शांति सेना पर आरोप लगाया है कि गोलान हाइट में ख़ाली की गयी चार छावनियों को उसने सेना के हवाले कर दिया है।
इससे पूर्व नुस्रा फ़्रंट ने घोषणा की थी कि इस बात पर सहमति बन गयी कि गोलान हाइट पर तैनात शांति सुरक्षा बल अपने सारे हथियार और सैन्य उपकरणों को छोड़कर पैदल अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर चले जाएंगे।
उधर आयरलैंड ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की है कि गोलान हाइट पर उसके सैनिकों को संरक्षण प्रदान किया जाए। आयरलैंड के रक्षामंत्री साएमन कूफ़ीनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि संयुक्त राष्ट्र संघ यह चाहता है आयरलैंड के शांति सैनिक गोलान हाइट पर अपनी गतिविधियां जारी रखें तो उसे उनका पूर्ण निरिक्षण करना होगा । उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की कि राष्ट्र संघ को गैरैंटी देना चाहिए और यदि इस संबंध में कोई सहमति नहीं हुई तो आयरलैंड अपने सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र संघ के किसी अभियान पर नहीं भेजेगा।
2 सितंबर 2014 - 16:44
समाचार कोड: 635224
आतंकवादी संगठन नुस्रा फ़्रंट ने संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के जवानों के बदले अपने नाम को आतंकवादियों की सूची से निकालने की मांग की है।