अबनाः आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने तीसरे अमरीकी बंधक की स्वतंत्रता के लिए 66 लाख डालर की मांग की है।
आईएसआईएस ने एक अमरीकी बंधक की स्वतंत्रता के लिए 66 लाख डालर की मांग की है। 26 वर्षीय यह अमरीकी बंधक एक महिला राहतकर्मी है। वह सीरिया में राहतकार्य कर रही थी जहां पर पिछले वर्ष उसका अपहरण कर लिया गया। आईएस ने इस अमरीकी राहतकर्मी की स्वतंत्रता के बदले 66 लाख अमरीकी डालर के अतिरिक्त अमरीका की जेल में बंद आफ़िया सिद्दीक़ी की स्वतंत्रता की भी मांग की है। आफ़िया सिद्दीक़ी एक पाकिस्तानी नागरिक है जिसे 2010 में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकियों पर आक्रमण के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।
उल्लेखनीय है आईएस ने हाल ही में एक अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली का गला काटने का वीडियो जारी करते हुए धमकी दी थी कि उसके ठिकानों पर अमरीकी आक्रमण की स्थिति में दूसरे अमरीकी बंधक की भी इसी प्रकार से हत्या कर दी जाएगी।
27 अगस्त 2014 - 19:18
समाचार कोड: 633932
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने तीसरे अमरीकी बंधक की स्वतंत्रता के लिए 66 लाख डालर की मांग की है।