अबनाः इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने अराक के रिएक्टर के केन्द्रीय तंत्र की रीडिज़ायनिंग की सूचना दी है।
अली अकबर सालेही ने बुधवार को बताया कि परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध किसी भी प्रकार की विध्वंसक कार्यवाही से मुक़ाबले अराक के परामणु रिएक्टर के केन्द्रीय तंत्र की रीडिज़ाइनिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी, नए परमाणु ईंधन के उत्पादन के लिए अपनी गतिविधियों को जारी रखेगा।
अकबर सालेही ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के अनुरूप ईरान, विकासशील देशों के लिए वैकसीनेशन बनाने के उद्देश्य से उन्नत सेंट्रीफ़्यूज़ के निर्माण के लिए तैयार है। परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने आधुनिक विशेषकर संवर्धित यूरेनियम के लिए सेंट्रीफ़्यूज़ के उत्पादन के बारे में कहा कि जनेवा समझौते के आधार पर शोध और विकास की कोई सीमा नहीं होती। अली अकबर सालेही ने कहा कि ईरान ने अपने आधुनिक सेंट्रीफ़्यूज़ अर्थात आईआर-8 के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएसईए को बता दिया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख अली अकबर सालेही ने इस्लामी क्रांति के सुरक्षा बलों सिपाहे पासदारान के हाथों नतंज़ के निकट ज़ायोनी शासन के ड्रोन विमान को मार गिराने के विषय की ओर संकेत करते हुए कहा कि पश्चिमी देश एसे में सहयोग और सहकारिता की बात कर रहे हैं कि जब ईरान के विरुद्ध उनके तथा उनके समर्थकों के आक्रमण जारी हैं।
अली अकबर सालेही ने अपने कुछ सदस्य देशों के संदर्भ में एजेन्सी के भेदभावपूर्ण व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि एसा लगता है कि बहुत से प्रश्न पूछकर एजेन्सी, ईरान के कई परमाणु विषयों के समाधान के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने परमाणु वार्ता के दौरान कुछ भी नहीं छिपाया और उसने सदैव ही पारदर्शिता का प्रदर्शन किया है।
27 अगस्त 2014 - 19:18
समाचार कोड: 633928
इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रमुख ने अराक के रिएक्टर के केन्द्रीय तंत्र की रीडिज़ायनिंग की सूचना दी है।