26 अगस्त 2014 - 18:02
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के ताज़ा हमले में 4 फ़िलिस्तीनी शहीद

पूर्वी ग़ज़्ज़ा के अश्शअफ़ इलाक़े पर इस्राईल के हवाई हमले में कम से कम 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।

अबनाः ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के ताज़ा हमले में 4 फ़िलिस्तीनी शहीद। पूर्वी ग़ज़्ज़ा के अश्शअफ़ इलाक़े पर इस्राईल के हवाई हमले में कम से कम 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।
ज़ायोनियों के इस हमले में दो फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं। प्रेस टीवी के अनुसार यह हमले मंगलवार को किये गए। ज़ायोनी जंगक विमानों ने इसी प्रकार मंगलवार को ग़ज़्ज़ा के अलमग़ाज़ी शरणार्थी शिविर पर भी हमले किया। इस हमले में कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए। इसी बीच ज़ायोनी शासन ने पूर्वी ग़ज़्ज़ा के अश्शुजाइया इलाक़े पर तोपों से हमले करके इस इलाक़े के कई घरों को ध्वस्त कर दिया।