26 अगस्त 2014 - 17:57
बारेज़ानीः ईरान ने हमेशा कुर्दों की मदद की है।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान की ओर से इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े की सहायता, कुर्दों और इराक़ की केन्द्रीय सरकार के बीच समर्थन के आधार पर है।

अबनाः ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान की ओर से इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े की सहायता, कुर्दों और इराक़ की केन्द्रीय सरकार के बीच समर्थन के आधार पर है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े के प्रमुख मसूद बारेज़ानी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि ईरान, इराक़ की संप्रभुता का सम्मान करता है। जवाद ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि तेहरान, इराक़ की शांति एवं सुरक्षा को अपनी सुरक्षा समझता है, स्पष्ट किया कि दाइश केवल कुर्दों, अरबों और शिया मुसलमानों का दुश्मन नहीं है बल्कि, वह इलाक़े के सभी देशों का खुला दुश्मन है।
ईरान के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि इराक़ में तेहरान की फ़ौजी उपस्थिति नहीं है लेकिन इराक़ की सरकार और कुर्दिस्तान के साथ वह सुरक्षा के इलाक़े में सहकारिता कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के विपरीत इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने इराक़ और कुर्दिस्तान के संदर्भ में सभी वचनों का पालन किया है। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मसूद बारेज़ानी ने बल दिया कि इराक़ के कुर्दिस्तान ने सभी देशों से सहायता मांगी थी और ईरान ही वह पहला देश था जिसने सबसे पहले इस मांग का सकारात्मक जवाब दिया था।
इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े के प्रमुख मसूद बारेज़ानी ने इस्लामी रिपब्लिक ईरान और इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान ने कुर्दिस्तान का विषम परिस्थितियों में साथ दिया और यहां के लोग इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे।
ईरान के विदेशमंत्री और इराक़ के कुर्दिस्तान के प्रमुख मसूद बारेज़ानी दोनों ने हैदर अलएबादी के नेतृत्व वाली इराक़ की नई सरकार का समर्थन करते हुए इराक़ में नए मंत्रिमण्डल के बहुत जल्द गठन पर बल दिया है।