अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत क़तीफ़ में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आले सऊद की भेदभावपूर्ण नीतियों की निंदा की है। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक कैदियों विशेष रूप से बुजुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर अन्नम्र के साथ एकजुटता जताई। यह प्रदर्शन शुक्रवार को हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों ने आले सऊद के खिलाफ नारे लगाए और जनता की अंधाधुंध गिरफ्तारियों को आले सऊद के अवैध होने की निशानी बताया। ग़ौरतलब है कि आले सऊद सरकार ने बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख बाक़िर अन्नम्र पर निराधार आरोप लगा कर उन्हें जेल में डाल दिया है। सऊदी अरब में मानवाधिकार संगठनों के अनुसार तीस हज़ार राजनीतिक बिना किसी केस के कैद में हैं। सऊदी अरब की जनता मांग कर रही हैं कि हुकूमत वहाबी विचारधारा के तहत धार्मिक, राजनीतिक तथा आर्थिक दृष्टि से भेदभावपूर्ण नीतियां छोड़ कर सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया जाये।
23 अगस्त 2014 - 19:25
समाचार कोड: 632998

सऊदी अरब में मानवाधिकार संगठनों के अनुसार तीस हज़ार राजनीतिक बिना किसी केस के कैद में हैं।