19 अगस्त 2014 - 18:37
अबू बकर बग़दादी को मारना चाहता है अमरीका!!!!!!!!!

अमरीका की गुप्तचर संस्था सीआईए ने आतंकवादी संगठन आईएसआईल के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी का पता लगाने के लिए इस संगठन के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में सौ जासूस भेजे हैं।

अबनाः अमरीका की गुप्तचर संस्था सीआईए ने आतंकवादी संगठन आईएसआईल के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी का पता लगाने के लिए इस संगठन के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में सौ जासूस भेजे हैं।
तुर्की की एन टीवी ने दावा किया है कि अमरीकी सरकार इस प्रयास में है कि आईएसआईएल के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी को उसी प्रकार ठिकाने लगाए जिस तरह पाकिस्तान के एबटाबाद में उसने अलक़ायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को ठिकाने लगाया था।
यह ऐसी स्थिति में है कि अबू बक्र बग़दादी को संचार माध्यमों ने भूत की उपाधि दे रखी है क्योंकि उसके ठिकाने के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। अमरीका ने अपने विशेष सौ एजेन्टों को अबू बक्र बग़दादी के ठिकाने का पता लगाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
इसी मध्य ब्रिटिश संचार माध्यमों ने क्षेत्र में एक बड़े खोजी अभियान के आरंभ होने की सूचना देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान विकसित तकनीक, ड्रोन विमानों और स्थानीय जासूसों को प्रयोग किया गया है। इस कार्यवाही में बिट्रेन की एमआई-6 जैसी बहुत सी पश्चिमी गुप्तचर संस्थाएं सीआईए की सहायता कर रही हैं।
ब्रिटेन की पहली सैन्य टुकड़ी को अरबील रवाना किया गया है ताकि वह इस अभियान के लिए मार्ग प्रशस्त करें। इस प्रकार की रिपोर्टें हैं कि ब्रिटेन के ड्रोन विमान सीरिया में आईएसआईएल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं।
यह कहा जा रहा है कि यह अभियान वर्ष 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के विरुद्ध चलाये गये अमरीकी सैनिकों के विशेष अभियान के बाद सबसे बड़ा अभियान होगा।