16 अगस्त 2014 - 19:32
 नामज़द इराक़ी प्रधानमंत्रीः भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की ज़रूरत।

इराक़ के मनोनीत प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि इराक़ आज जिन परिस्थितियों से गुज़र रहा है उन्हें देखते हुए नई स्ट्रैटेजी की आवश्यकता है और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है।

अबनाः इराक़ के मनोनीत प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि इराक़ आज जिन परिस्थितियों से गुज़र रहा है उन्हें देखते हुए नई स्ट्रैटेजी की आवश्यकता है और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है।
हैदर अलएबादी ने एक बयान में कहा कि देशहित के लिए सभी गलियारों को एकजुट हो जाना चाहिए और मिलकर उस ख़तरे का सामना करना चाहिए जिसमें हमारा देश पड़ गया है। उन्होंने कहा कि रास्ता आसान नहीं है अतः वे झूठे वादे नहीं करेंगे।
हैदर अलएबादी ने देश के धार्मिक नेतृत्व के मार्गदर्शन पर कटिबद्ध रहने पर बल दिया जो देश की एकता की ज़मानत है।
उन्होंने कहा कि वे योग्यता और अच्छे रिकार्ड के आधार पर लोगों को सरकार में शामिल करेंगे तथा सुरक्षा, राजनैतिक, एवं आर्थिक क्षेत्रों की त्रुटियां दूर करेंगे।
हैदर अलएबादी ने अलग अलग संसदीय दलों से संपर्क करके नई सरकार के गठन के विषय में बातचीत की है।