अबनाः जायोनी शासन के एक समाचार पत्र टाइम्स ने १३ अगस्त के अपने अंक में एक वीडियो के बारे में रिपोर्ट दी है कि आतंकवादी गुट फ्री सीरियन आर्मी के एक कमांडर शरीफ अस्सफूरी ने स्वीकार किया है कि जायोनी शासन के सैनिक अधिकारियों से भेंट के लिए पांच बार वह इस्राईल गया है और भेंट वार्ता के बाद जायोनी शासन के अधिकारियों ने टैंक विरोधी हल्के और भारी हथियारों को उसके हवाले किया।
अलकायदा से संबंधित जिब्हतुन्नुस्रा नामक आतंकवादी गुट ने इस वीडियो टेप को प्रकाशित किया और युट्यूब साइट पर डाला है। अस्सफूरी इस वीडियो में कहता है कि उसे इस्राईल का समर्थन प्राप्त है और वह घायलों का उपचार कराने के लिए इस्राईल भेजता है और किसी को भी इस्राईली अधिकारियों से समन्वय करने की अनुमति नहीं थी।
अस्सफूरी आगे कहता है कि जब वह पहली बार एक इस्राईली अफसर से भेंट करने के लिए जाता है तो उसके बाद एक मोबाइल उसे दिया जाता है। इस भेंटवार्ता के बाद तेलअवीव ने आरंभिक चिकित्सा सेवा और वस्त्रों को तथा कुछ हथियार भी अस्सफूरी और उसके नेतृत्व वाले गुट के अधिकार में दे दिया गया।\
ज्ञात रहे कि जायोनी शासन आतंकवादी गुटों विशेषकर तकफीरी गुटों का मूल समर्थक रहा है कि जो मार्च २०११ से सीरियाई सरकार के विरुद लड़ रहे हैं।
16 अगस्त 2014 - 04:38
समाचार कोड: 631379
जायोनी शासन के एक समाचार पत्र टाइम्स ने १३ अगस्त के अपने अंक में एक वीडियो के बारे में रिपोर्ट दी है कि आतंकवादी गुट फ्री सीरियन आर्मी के एक कमांडर शरीफ अस्सफूरी ने स्वीकार किया है कि जायोनी शासन के सैनिक अधिकारियों से भेंट के लिए पांच बार वह इस्राईल गया है