12 अगस्त 2014 - 18:51
ग्रुप 5+1, ईरान के बारे में बहाने बाज़ी से काम न ले।

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ग्रुप 5+1 को चाहिए कि वह ईरान के बारे में बहाने बाज़ी से बचे।

अबनाः ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ग्रुप 5+1 को चाहिए कि वह ईरान के बारे में बहाने बाज़ी से बचे।
डा. अली लारीजानी ने आज तेहरान में विदेश में तैनात ईरानी कूटनयिकों के सम्मेलन में कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान, परमाणु वार्ता में गंभीर है। उन्होंने कहा कि अपनी शांतिपूर्ण गतिविधियों को सिद्ध करने के लिए वह हर मार्ग सुझाने के लिए तैयार है। संसद सभापति ने कहा ऐसे में ईरान तथा ग्रुप 5+1 को हर तरह की बहानेबाज़ी से बचना चाहिए।
डा. लारीजानी ने कहा कि क्षेत्रीय विषयों को उठाने और परमाणु वार्ता के संदर्भ में विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के कंधों पर बहुत भारी दायित्व है। इस सम्मेलन में मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान की परिस्थितियों के दृष्टिगत इस समय सक्रिय कूटनीति को जारी रखने की आवश्यकता है।