अबनाः इस्लामी रिपब्लिक ईरान की नेशनल सिक्योरिटी की उच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि इराक़ में नए प्रधानमंत्री के चयन की क़ानूनी प्रक्रिया का तेहरान स्वागत करता है। अली शमख़ानी ने इराक़ में धार्मिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए इस देश में जारी राजनैतिक प्रक्रिया का समर्थन किया।
उधर नूरी मालेकी ने अपने समर्थकों और देश के सैनिकों से कहा है कि वह देश की सुरक्षा की अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश की राजनैतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप में न करें।
दूसरी ओर सरकार गठन की ज़िम्मेदारी सौपें जाने के बाद हैदर अलएबादी ने कहा कि अगले सप्ताह नए मंत्रीमंडल के सदस्यों को योग्यता और अच्छे रिकार्ड के आधार पर चुना जाएगा तथा इसमें कोई भी देरी नहीं होने दी जाएगी। हैदर अलएबादी के पास मंत्रिमंडल गठित करने के लिए एक महीने का समय है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ के राष्ट्रपति फोआद मासूम ने सोमवार को आधिकारिक रूप से हैदर अलएबादी को नई सरकार बनाने का न्यौता दिया है।
12 अगस्त 2014 - 18:42
समाचार कोड: 630728
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की नेशनल सिक्योरिटी की उच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि इराक़ में नए प्रधानमंत्री के चयन की क़ानूनी प्रक्रिया का तेहरान स्वागत करता है।