अबनाः सीरिया की सेना ने कुछ सैन्य अभियानों के दौरन दसियों आतंकवादियों को मार गिराया है।
सीरिया की साना समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश की सेना ने उत्तरी प्रांत हलब और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में 30 आतंवादियों को मार गिराया है। सीरिया की सेना ने इसी तरह दरआ नगर में एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों के हमले को नाकाम बना दिया। इसी तरह सीरिया की सेना ने हमा नगर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दसियों आतंकवादियों के नगर के बाहर मार गिराया। सैनिकों ने आतंकवादियों के शस्त्रों ने नष्ट कर दिया। इसी बीच सीरिया की सेना ने दमिश्क़ में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आतंकवादियों के एक हमले को नाकाम बना दिया।
उल्लेखनीय है कि सीरिया की सेना ने हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध विभिन्न मोर्चों पर जीत अर्जित की और बड़ी संख्या में उनको मार दिया।
10 अगस्त 2014 - 04:12
समाचार कोड: 630073
सीरिया की सेना ने कुछ सैन्य अभियानों के दौरन दसियों आतंकवादियों को मार गिराया है।