अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इरना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के दक्षिणी राज्य चेन्नई में हॉर्मोनी इंडिया नामक संस्था के तहत एक सभा हुई जिसमें देश की प्रमुख हस्तियों ने नई दिल्ली सरकार से मांग की कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की आक्रामकता के संदर्भ में पारदर्शी रुख अपनाए। इस सभा में वक्ताओं ने ग़ज़्ज़ा के लोगों से एकजुटता जताते हुए ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों को जंगी अपराध बताया और मांग की कि अंतर-राष्ट्रीय अदालतें जायोनी सरकार के इन अपराधों की समीक्षा करें। इस बैठक में भारतीय महिलाओं की डेमोक्रेटिक संस्था की प्रांतीय सचिव श्रीमती वासूकी ने कहा कि ग़ज़्ज़ा एक बड़ी जेल में तब्दील हो गया है और आम नागरिक इस्राईली सरकार के हमलों का निशाना बन रहे हैं। इसी बीच महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी ने भी ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी आक्रामकता की निंदा की है।
8 अगस्त 2014 - 13:06
समाचार कोड: 629771
भारत के दक्षिणी राज्य चेन्नई में हॉर्मोनी इंडिया नामक संस्था के तहत एक सभा हुई जिसमें देश की प्रमुख हस्तियों ने नई दिल्ली सरकार से मांग की कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की आक्रामकता के संदर्भ में पारदर्शी रुख अपनाए।