अबनाः इराक़ में सक्रिय आतंकवादी संगठन दाइश या आईएसआईएल के आतंकियों ने नैनवा प्रांत के सेन्जार क्षेत्र में ईज़दी संप्रदाय की 400 से ज़्यादा महिलाओं का अपहरण कर लिया है।
मौसूअतुल इराक़ वेबसाइट के अनुसार इराक़ी सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह समाचार देते हुए कहा कि दाइश के आतंकवादी तत्वों ने इन महिलाओं को मूसिल और तलअफ़र शहर में अपने ठिकाने पर पहुंचा दिया है ताकि उन्हें तथा कथित जेहादुन नेकाह के नाम पर इस्तेमाल करें।
इराक़ की रेड क्रिसेंट संस्था ने भी एक रिपोर्ट में कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के सदस्य ईसाई और ईज़दी संप्रदाय की लड़कियों व महिलाओं का अपहरण करने के बाद उन्हें तलअफ़र में अज्ञात स्थान ले जा रहे हैं ताकि उन्हें दासी के रूप में बेचें। इसी प्रकार इराक़ के कुर्दिस्तान प्रांत के उच्च अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यदि चौबीस घंटे के अंदर उन 50 हज़ार लोगों को बचाने की कोशिश न की गयी कि जिन्होंने दाइश से बचने के लिए सेन्जार के पहाड़ों में पनाह ले रखी है, तो वे भूख से मर जाएंगे।
दाइश के आतंकवादियों ने सेन्जार के दो दिनों से अतिग्रहण के दौरान ईज़दी संप्रदाय के 88 लोगों का जनसंहार किया और दसियों लोगों ने मौत के डर से अपना धर्म बदल लिया है।
7 अगस्त 2014 - 15:35
समाचार कोड: 629625
इराक़ में सक्रिय आतंकवादी संगठन दाइश या आईएसआईएल के आतंकियों ने नैनवा प्रांत के सेन्जार क्षेत्र में ईज़दी संप्रदाय की 400 से ज़्यादा महिलाओं का अपहरण कर लिया है।