7 अगस्त 2014 - 15:20
ग़ज़्ज़ा के ताज़ा हालात पर ईरान व जर्मन अधिकारियों के बीच विचार विमर्श।

ईरान के उपविदेश मंत्री मध्यपूर्व ख़ास कर ग़ज़्ज़ा के ताज़ा हालात पर जर्मन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

अबनाः ईरान के उपविदेश मंत्री मध्यपूर्व ख़ास कर ग़ज़्ज़ा के ताज़ा हालात पर जर्मन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में गुट निरेपक्ष की फ़िलिस्तीन समिति के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जो सोमवार को आयोजित हुयी, विभिन्न देशों के अधिकारियों से ग़ज़्ज़ा संकट के बारे में व्यापक विचार विमर्श किया। उन्होंने सीरिया के उपविदेश मंत्री फ़ैसल मेक़दाद से मुलाक़ात में ज़ायोनी शासन के अपराध को रोकने के लिए विश्व समुदाय के प्रयास पर बल दिया। इस भेंटवार्ता में फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि जिन लोगों ने ग़ज़्ज़ा में अपराध व बच्चों का जनसंहार किया है उन्हीं लोगों ने पश्चिम के समर्थन से सीरिया में अपराध व जनसंहार किए हैं, केवल उनके चेहरे अलग हैं।
सीरियाई के उपविदेश मंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि जिन देशों ने इस्राईल को ग़ज़्ज़ा में उसके अपराध जारी रखने की छूट दी है वही देश इस संदर्भ में सुरक्षा परिषद की ओर से कार्यवाही के मार्ग में बाधा बने हुए हैं। वही लोग हैं जो इस परिषद से सीरिया सहित विकासशील देशों पर झूठे बहानों से हमला कराना चाहते हैं।
इस अवसर पर ईरान के उपविदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ज़ायोनी शासन के आपराधिक कृत्यों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि फ़िलिस्तीन और सीरिया का ईरान अपने इस्लामी सिद्धांत के आधार पर समर्थन करता है। उन्होंने दक्षिण अफ़्रीक़ा की उपविदेश मंत्री सुश्री नोमैन्दिया फ़ेकेतो से भी भेंट में इस संदर्भ में गुट निरपेक्ष के सदस्य देशों के बीच समन्वय की ज़रूरत पर बल दिया। हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने दक्षिण अफ़्रीक़ा में नस्लभेदी शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले महानेता नेल्सन मंडेला की सराहना करते हुए फ़िलिस्तीनी जनता के विरुद्ध इस्राईल की नस्लभेदी नीतियों की निंदा पर आधारित दक्षिण अफ़्रीक़ा के क़दम का आभार व्यक्त किया।
दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा के घायल फ़िलिस्तीनियों की लिस्ट कि जिन्हें उपचार के लिए ईरान लाना है, मिस्री विदेश मंत्रालय और ग़ज़्ज़ावासियों के लिए सौ टन मानवीय सहायता कई दिनों से तेहरान में मिस्री हितों के लिए काम करने वाले कार्यालय के पास है किन्तु अभी तक मानवीय सहायता को ग़ज़्ज़ा पहुंचाने के लिए अनुमति पत्र मिस्र की ओर से जारी नहीं हुआ है।