6 अगस्त 2014 - 12:17
तकफ़ीरी समूह दाइश बहुत जल्द खत्म हो जाएगाः सैयद हसन नस्रुल्लाह

लेबनान से प्रकाशित होने वाले अखबार अल-सफ़ीर ने आज के प्रकाशन में हिज़्बुल्ला लेबनान के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह के हवाले से लिखा है कि सैयद हसन नस्रुल्लाह का कहना है कि आतंकवादी तकफ़ीरी समूह दाइश बहुत जल्दी ही अपने अंजाम तक पहुंच कर तहेस नहेस हो जाएगा।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः लेबनान से प्रकाशित होने वाले अखबार अल-सफ़ीर ने आज के प्रकाशन में हिज़्बुल्ला लेबनान के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह के हवाले से लिखा है कि सैयद हसन नस्रुल्लाह का कहना है कि आतंकवादी तकफ़ीरी समूह दाइश बहुत जल्दी ही अपने अंजाम तक पहुंच कर तहेस नहेस हो जाएगा।
अख़बार अल-सफ़ीर ने इस बात पर बल देकर कि सैयद हसन नस्रुल्लाह बहुत पहले ही इराक़ के कुर्दों और दाइश के बीच आज होने वाली झड़पों की बात कह चुके थे, कहा कि हिज़्बुल्ला के महासचिव का अपने अनुभवों और वर्तमान तथ्यों के आधार पर मानना है कि इलाक़े में एक भी इस्लामी धर्म का अनुयायी इस आतंकवादी समूह दाइश की गुमराह विचारधाराओं को स्वीकार नहीं करता है।
अख़बार अल-सफ़ीर ने लिखा है कि हिज़्बुल्ला लेबनान के महासचिव ने इसी तरह ताकीद की है कि वह व्यक्तिगत रूप से सीरिया के मअलूला और कार्रह शहरों में ईसाइयों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और इन शहरों के ईसाई समुदाय की मदद के लिए किसी भी तरह की कोशिश से पीछे नहीं हटा जाएगा।