4 अगस्त 2014 - 19:24
फ़िलिस्तीन का हर तरह से समर्थन करेगा ईरान।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने कहा है कि तेहरान, फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आन्दोलन का पूरा समर्थन करने के लिए तैयार है।

अबनाः इस्लामी रिपब्लिक ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने कहा है कि तेहरान, फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आन्दोलन का पूरा समर्थन करने के लिए तैयार है।
ईरान की इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल के मेजर मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि हम विभिन्न आयामों से फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। मेजर जाफ़री ने कहा कि हम सुन्नी और शिया मतभेद को नहीं मानते। उन्होंने आगे कहा कि ग़ज़्ज़ा संकट ने बता दिया कि फ़िलिस्तीनियों का प्रतिरोध बढ़ रहा है जिसका अंत नहीं है।
मेजर जाफ़री ने बल देकर कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से इस्राईल मारे जाने वाले राकेटों ने उनकी क्षमता को दर्शा दिया है और यह साबित कर दिया है कि उनका प्रतिरोध बहुत ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा और इराक़ में घटने वाली घटनाएं इस्राईल तथा अमरीका की संयुक्त नीतियों का नतीजा है।
इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल के कमांडर ने कहा कि शिया और सुन्नियों के बीच एकता के नतीजे में इस्राईल का पतन हो जाएगा और हम उस दिन का इंतेज़ार कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि ग़ज़्ज़ा पर 8 जूलाई से फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल की सैन्य कार्यवाहियों में कम से कम 1822 फ़िलिस्तीनी शहीद और 9400 घायल हुए हैं।