अबनाः ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है कि गज्जा में इस्राईल के अपराधों पर संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार के मौन के विरोध में इस्लामी देशों को चाहिये कि वे इस आयोग में अपनी सदस्यता को विलंबित कर दें।
अलाउद्दीन बोरुजर्दी ने कहा कि इस्राईल के मुकाबले में प्रतिरोध इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सदा की नीति है। उन्होंने फिलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों ने नाम ईरान के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर के संदेश की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह संदेश गज्जा पट्टी में हो रहे अपराधों के संबंध में कुछ इस्लामी देशों के मौन की प्रतिक्रिया था।
उन्होंने कहा कि पश्चिम को जान लेना चाहिये कि जब तक फिलिस्तीनी भूमियां अतिग्रहण में रहेंगी और क्षेत्र में कैंसर का फोड़ा मौजूद रहेगा तब तक लोगों की हत्या और दूसरे अपराध जारी रहेंगे।
अभी हाल ही में ईरान के संरक्षक बल के एक कमांडर कासिम सुलैमानी ने फिलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों के नाम संदेश में कहा था कि फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं का निरस्त्रीकरण एसा स्वप्न है जो कभी भी साकार नहीं होगा।
2 अगस्त 2014 - 19:09
समाचार कोड: 628440
ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है कि गज्जा में इस्राईल के अपराधों पर संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार के मौन के विरोध में इस्लामी देशों को चाहिये कि वे इस आयोग में अपनी सदस्यता को विलंबित कर दें।