अबनाः इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले कार बम विस्फोट में 35 लोग मारे गये हैं और घायल हुए हैं। इराक़ की पुलिस का कहना है कि जुमे की सुबह पूर्वी बग़दाद के अलहबीबिया क्षेत्र में कार बम विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 22 अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार यह कार बम विस्फोट एक रेस्टोरेंट के निकट हुआ।
ज्ञात रहे कि गुरुवार को उत्तरी बग़दाद के सलाहुद्दीन प्रांत में सड़क के किनारे लगाए गए कई बमों के धमाकों में 4 पुलिसकर्मी मारे गये हैं और ग्यारह अन्य घायल हुए थे। इसी प्रकार बुधवार को बग़दाद के शिया बाहुल क्षेत्र सद्र सिटी में कार बम विस्फोट में 20 लोग मारे गए थे तथा 33 घायल हो गए थे।
उधर इराक़ में आतंकवादियों के विरुद्ध इस देश की फ़ौज का अभियान जारी है जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं।
2 अगस्त 2014 - 18:46
समाचार कोड: 628429
इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले कार बम विस्फोट में 35 लोग मारे गये हैं और घायल हुए हैं। इराक़ की पुलिस का कहना है कि जुमे की सुबह पूर्वी बग़दाद के अलहबीबिया क्षेत्र में कार बम विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 22 अन्य घायल हो गए।