31 जुलाई 2014 - 18:49
 न्यूयार्क में ज़ायोनी बर्बरता के ख़िलाफ़ प्रदर्शन।

न्यूयार्क के सैंकड़ों लोगों नें इस शहर के एक महत्वपूर्ण मार्ग पर जमा होकर ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी बर्बरता और फ़िलिस्तीनी की मज़लूम जनता के वहशियाना नरसंहार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।

न्यूयार्क के सैंकड़ों लोगों नें इस शहर के एक महत्वपूर्ण मार्ग पर जमा होकर ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी बर्बरता और फ़िलिस्तीनी की मज़लूम जनता के वहशियाना नरसंहार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सरकार के बढ़ते हुए अपराधों के साथ ही अमरीका के विभिन्न शहरों में फ़िलिस्तीन की जनता के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। न्यूयार्क के यूनिटी स्क्वाएर में जनता नें इकट्ठा होकर ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी बर्बरता की कड़े शब्दों में आलोचना की, प्रदर्शनकारियों नें फ़िलिस्तीनियों के फ़ोटो उठा रखे थे और उनका कहना था कि ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सरकार के अपराध इतने ज़्यादा हैं की मानवता का पतन हो रहा है। दूसरी तरफ़ अमरीका में मानवाधिकार के कई निजी संगठनों नें जुमे के दिन न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वाएर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है और जनता से कहा है कि वह इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लेकर ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी बर्बरता के ख़िलाफ़ नफ़रत व जागरुकता का ऐलान करें। उधर वाशिंग्टन की जनता नें कल ज़ायोनी सरकार के दूतावास के सामने इकट्ठा होकर ग़ज़्ज़ा की जनता के ख़िलाफ़ इस्राईल के वहशियाना हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।