अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः ग़ज़्ज़ा पर जारी इस्राईली अत्याचारों का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्र संघ के एक अधिकारी ने जब उसको बयान करना चाहा तो वह फूट फूट कर रो पड़ा।
ग़ज़्ज़ा में संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन चल रहे एक स्कूल पर इस्राइली फ़ौज के हमले को बयान करते हुए यह अधिकारी बिलक कर रो पड़ा।
अलजज़ीरा अरबी टीवी चैनल से इंटरव्यू में ग्रेस गांस नामक राष्ट्र संघ के एक अधिकारी ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली फ़ौज के हमलों को जैसे ही बयान करना शुरू किया, अपने रोने पर कंट्रोल नहीं कर सके और बिलक कर रो पड़े।
रिपोर्टों के अनुसार ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों में शहीद होने वालों में एक चौथाई से ज़्यादा बच्चे हैं। इस्राईल ने अस्पतालों, कैंपों के अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के दो स्कूलों पर भी हमला किया जिसमें दसियों बच्चे शहीद व घायल हुए हैं।
31 जुलाई 2014 - 15:03
समाचार कोड: 628013
ग़ज़्ज़ा पर जारी इस्राईली अत्याचारों का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्र संघ के एक अधिकारी ने जब उसको बयान करना चाहा तो वह फूट फूट कर रो पड़ा।