अबनाः रिपोर्ट के अनुसार कोएटा की करबला में दो और शिया नौजवानों को शहीद कर दिया गया है। अलमदार रोड पर रहने वाले नौजवान ज़ाकिर हुसैन और सय्यद जवाद मोटरसाइकिल पर हज़ारा टाउन की तरफ़ जा रहे थे। सब्ज़ रोड, गली गशगोरी के पास मोटरसाइकिल पर सवार तकफ़ीरी आतंकवादियों नें उन पर अंधा धुँध फ़ायरिंग कर दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों नौजवानों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर इन दोनों शहीदों नें दम तोड़ दिया। नमाज़ के बाद शहीद सय्यद जवाद को कूँचारी जबकि शहीद ज़ाकिर हुसैन को सय्यदाबाद इमामबाड़ें में ग़ुस्ल के लिये ले जाया गया। जब इन दोनों नौजवानों की लाशें उनके उनके घरों पर पहुँची तो इलाक़े में शोक की लहर दौड़ गई।
30 जुलाई 2014 - 17:57
समाचार कोड: 627830
अलमदार रोड पर रहने वाले नौजवान ज़ाकिर हुसैन और सय्यद जवाद मोटरसाइकिल पर हज़ारा टाउन की तरफ़ जा रहे थे। सब्ज़ रोड, गली गशगोरी के पास मोटरसाइकिल पर सवार तकफ़ीरी आतंकवादियों नें उन पर अंधा धुँध फ़ायरिंग कर दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए