30 जुलाई 2014 - 14:13
इस्राईल ने हमास नेता इस्माईल हनिया के घर पर भी की बमबारी।

ग़ज़्ज़ा पर अतिक्रमण के बाइसवें दिन इस्राईल के ज़मीनी, हवाई और समुद्री हमलों में अन्य तीस लोग मारे गए और दो मस्जिदों सहित बीस घरों को नष्ट कर दिया गया

अबनाः ग़ज़्ज़ा पर अतिक्रमण के बाइसवें दिन इस्राईल के ज़मीनी, हवाई और समुद्री हमलों में अन्य तीस लोग मारे गए और दो मस्जिदों सहित बीस घरों को नष्ट कर दिया गया जबकि हमास नेता इस्माईल हनिया के घर को भी बमबारी करके नष्ट कर दिया गया लेकिन वहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
इस्राईल की ओर से अल अक्सा टीवी और रेडियो भवनों पर भी बमबारी की गई जिसके परिणामस्वरूप रेडियो प्रसारण बाधित हो गया है लेकिन चैनल का काम बदस्तूर जारी है।
इस्राईली सेना ने हमास की कार्रवाई में पांच सैनिकों की मौत को स्वीकार किया है।
इसके अलावा इस्राईली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने ग़ज़्ज़ा में लंबे समय तक कार्रवाई जारी रखने की घोषणा की है जिसके बाद संघर्ष विराम की संभावना लगभग ख़त्म हो गई है।