अबनाः मेह्र समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ और सीरिया में सक्रिय सल्फ़ी वहाबी सशस्त्र आतंकवादी संगठन दाइश ने मस्जिदों, नबियों और वलियों के रौज़ों और दूसरे मज़हबी और पवित्र स्थानों को शहीद करने पर ताकीद की है जिससे इस्लाम की ऐतिहासिक यादगारों को गंभीर ख़तरे का सामना है। दाइश आतंकवादियों ने इराक़ में हज़रत यूनुस नबी और हज़रत शीस नबी अ. के रौज़ों को बड़ी बेदर्दी के साथ शहीद कर दिया है जबकि सीरिया में आतंकवादी गुट ने नबी-ए-करीम के सहाबी अम्मार यासिर, हुज्र बिन अदी और हजरत उवैस क़रनी के मज़ारों को शहीद कर दिया है। दाइश आतंकवादियों ने इराक़ के मूसेल में सुन्नियों और शियों की दर्जनों मस्जिदों को शहीद कर दिया है जबकि 14 सुन्नी इमामों के सिर केवल इस अपराध के आधार पर काट दिये कि उन्होंने दाइश आतंकवादियों के झंडों को मस्जिदों पर लगाने से मना कर दिया था।
28 जुलाई 2014 - 18:42
समाचार कोड: 627547
इराक़ और सीरिया में सक्रिय सल्फ़ी वहाबी सशस्त्र आतंकवादी संगठन दाइश ने मस्जिदों, नबियों और वलियों के रौज़ों और दूसरे मज़हबी और पवित्र स्थानों को शहीद करने पर ताकीद की है जिससे इस्लाम की ऐतिहासिक यादगारों को गंभीर ख़तरे का सामना है