27 जुलाई 2014 - 17:09
अल-अंबार प्रदेश में 100 से ज़्यादा तकफ़ीरी आतंकियों की मौत।

अंबार प्रदेश के करमा शहर में जागरुकता काउंसिल के प्रमुख महमूद अल मरज़ी नें कहा है कि फ़ौज और इस काउंसिल के जवानों नें अल सज्र इलाक़े में आप्रेशन कर के दाइश आतंकी संगठन के 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया है जबकि 70 से ज़्यादा आतंकी घायल हो गए हैं।

इराक़ की फ़ौज नें अल-अंबार प्रदेश में विभिन्न दाइश आतंकियों को मार गिराया है। यह प्रदेश इराक़ के पश्चिम में स्थित है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार अंबार प्रदेश के करमा शहर में जागरुकता काउंसिल के प्रमुख महमूद अल मरज़ी नें कहा है कि फ़ौज और इस काउंसिल के जवानों नें अल सज्र इलाक़े में आप्रेशन कर के दाइश आतंकी संगठन के 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया है जबकि 70 से ज़्यादा आतंकी घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आप्रेशन इलाक़े को दाइश के तकफ़ीरी आतंकियों से पाक करने तक जारी रहेगा। दूसरी तरफ़ ख़बरें हैं कि दाइश और अन्य तकफ़ीरी संगठनों में मतभेदों में बढ़ोत्तरी हो रही है क्योंकि अन्य तकफ़ीरी संगठन दाइश की ख़िलाफ़त स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।