26 जुलाई 2014 - 17:19
दाइश का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया है।

इराक़ में सद्र गुट के प्रमुख नें दाइश को इस्लामी पवित्र स्थानों और क़ब्रों को को नष्ट करने वाले संगठन से परिभाषित किया है।

अबनाः इराक़ में सद्र गुट के प्रमुख नें दाइश को इस्लामी पवित्र स्थानों और क़ब्रों को को नष्ट करने वाले संगठन से परिभाषित किया है। अल मसला न्यूज़ के अनुसार मुक़तदा सद्र नें दाइश की तरफ़ से अमानवीय और वहशियाना कार्यवाहियां अंजाम दिये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लामी पवित्र स्थलों और क़ब्रों को नष्ट करने से पता चलता है कि तकफ़ीरी और बेदीन संगठन दाइश में दीन, आस्था और युद्ध नियमों की कोई जगह नहीं है। मुक़्तदा सद्र नें हज़रत यूनुस अ. की क़ब्र को तबाह किये जाने के की घटना पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि दाइश तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन नें इन पवित्र स्थानों को नष्ट कर के अपना असली चेहरा और अपना बर्बरता दुनिया के सामने दिखा दी है। सद्र गुट के प्रमुख नें इस बत का ऐलान किया कि बहुत जल्दी ही इराक़ी शिया और सुन्नी दाइश के सभी आतंकवादियों को ख़त्म कर देंगे।