25 जुलाई 2014 - 13:19
मौलाना कल्बे जवाद गिरफ़्तार, लखनऊ के हालात तनावपूर्ण।

शिया वक्फ बोर्ड को लेकर ख़फा चल रहे शिया समुदाय के हजारों लोगों ने आज़म खां मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जैसे ही पुलिस ने रोज़ेदारों पर लाठी चार्ज किया हालात क़ाबू से बाहर हो गये। हुआ, वो लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः शिया वक्फ बोर्ड को लेकर ख़फा चल रहे शिया समुदाय के हजारों लोगों ने आज़म खां मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जैसे ही पुलिस ने रोज़ेदारों पर लाठी चार्ज किया हालात क़ाबू से बाहर हो गये। हुआ, वो लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
ग़ौर तलब है आजम खां की कारगुजारियों से खफा चल रहे शिया समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज के बाद उनके बंगले की ओर हरकत की।
रास्ते में जगह-जगह पुलिस तैनात रही, बैरीकेडिंग भी की गई लेकिन उसे तोड़ते-फांदते हुए लोग आजम के घर की ओर बढ़ते चले गए। बीच-बीच में पुलिस से झड़प भी हुई।
जब पीएसी और आरएएफ के जवानों ने भी लाठीचार्ज किया तो भीड़ का ग़ुस्सा भी भड़क गया और पथराव शुरू हो गया जिसमें कई लोगों को चोट आई और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।
इस बीच पुलिस ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पूरे लखनऊ के हालात तनावपूर्ण बताये जा रहे हैं।
ग़ौर तलब है कि आज लखनऊ में कैबिनेट मंत्री आजम खां के आवास का घेराव करने जा रहे हजारों की संख्या में शिया मुसलमानों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था। जिसके नतीजे में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी और ग़ुस्साए लोगों और पुलिस में भी झड़पें भी हुईं थींऔर घटना से ग़ुस्सा शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा था कि आजम खां इस्लाम के नाम पर कलंक हैं।