24 जुलाई 2014 - 11:58
इटली में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन।

ग़ज़्ज़ा के ज़ायोनियों के भयावह आक्रमणों के विरोध में इटली के रीमीनी नगर में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन किये गए।

ग़ज़्ज़ा के ज़ायोनियों के भयावह आक्रमणों के विरोध में इटली के रीमीनी नगर में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन किये गए।
गुरूवार को किये जाने वाले इन प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों ने ग़ज़्ज़ा में तत्काल संघर्ष विराम की मांग करते हुए विश्व समुदाय से मांग की है कि ग़ज़्ज़ा में हो रहे रक्तपात को रुकवाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार इटली की सरकार से मांग की है कि वह योरोपीय संघ का प्रमुख होने के नाते योरोपीय देशों की ओर से इस्राईल को शस्त्र बेचे जाने पर रोक लगाए। इसी बीच प्रदर्शन के आयोजन कर्ताओं की ओर से वितरित किये गए घोषणात्र में इटली की जनता से इस्राईली उत्पादों के बहिष्कार की मांग की गई है।