सीरिया सरकार के विरोधियों के बीच आंतरिक फूट पैदा होने की वजह से उनके द्वारा बनाई गई अंतरिम सरकार भंग हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सरकार के विरोधी संगठनों के समूह नें एक बयान जारी कर के अंतरिम सरकार भंग करने की घोषणा की है। 121 लोगों पर आधारित इस समूह के 68 सदस्यों नें अहमद तअम्मा की सरकार को भंग किये जाने के पक्ष में वोट किये। सीरिया की सरकार के विरोधी धड़े नें एक बयान जारी कर के अंतरिम सरकार को अस्थाई रूप से प्रशासनिक ज़िम्मेदारी देते हुए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिये कार्यवाही शुरू कर दी है। अगले एक महीने में नई सरकार का गठन हो जाने की सम्भावना है। स्पष्ट रहे कि कुछ दिन पहले अहमद तअम्मा की तरफ़ से सीरिया की तथाकथित फ़ौज के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ को हटाए जाने के बाद समूह के बीच मतभेद पैदा हो गया था।
23 जुलाई 2014 - 19:23
समाचार कोड: 626258
सीरिया सरकार के विरोधियों के बीच आंतरिक फूट पैदा होने की वजह से उनके द्वारा बनाई गई अंतरिम सरकार भंग हो गई है