रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया की स्थिति को सुधारने में विश्व समुदाय को सीरिया सरकार की सहायता करनी चाहिए।
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा है कि सीरिया की वर्तमान राजनीतिक स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। एलेक्ज़ेंडर लोकाश्विच ने कहा कि सीरिया के कुछ क्षेत्रों में अभी भी सशस्त्र झड़पें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी समर्थन प्राप्त आतंकवादी सीरिया में हिंसक कार्यवाहियां कर रहे हैं और उनकी कार्यवाहियों की बलि आम नागरिक चढ़ते हैं। रूस के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में विश्व समुदाय को दमिश्क़ सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।
लोकाश्विच ने राष्ट्रपति पद के लिए बश्शार असद के शपथग्रहण समारोह के दौरान दिये गए उनके वक्तव्य की ओर संकेत करते हुए कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति का बयान समस्त लोगों के लिए अपने साथ यह सदेंश लिए हुए है कि आतंकवाद के साथ संघर्ष में सीरिया की सहायता की जाए।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से, जबसे सीरिया का संकट आरंभ हुआ है उसी समय से रूस, इस देश के राजनैतिक समाधान पर बल देता आया है और उसका मानना है कि सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न किया जाए।
19 जुलाई 2014 - 17:55
समाचार कोड: 625173
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया की स्थिति को सुधारने में विश्व समुदाय को सीरिया सरकार की सहायता करनी चाहिए।