ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौते पर पहुंचने के लिए समयावधि बढाये जाने पर सहमति हो गयी है।
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने आज शनिवार की सुबह वियना में घोषणा की है कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु समझौते तक पहुंचने के लिए चार महीने की समयावधि बढाये जाने पर सहमति हो गयी है। इस बात की घोषणा घटों की चर्चा के बाद वियना में १७वें दिन परमाणु वार्ता की समाप्ति के बाद की गयी।
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के एक सदस्य ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान के विदेशमंत्री और युरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त की ओर से जारी होने वाली संयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगले कुछ सप्ताहों में दोनों पक्ष विभिन्न संयुक्त बैठकें करेंगे।
19 जुलाई 2014 - 13:31
समाचार कोड: 625108
ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौते पर पहुंचने के लिए समयावधि बढाये जाने पर सहमति हो गयी है।